Ranbir Kapoor: पाकिस्तान को लेकर रणबीर कपूर ने कह दी ऐसी बात, फैंस नाराज, बुरी तरह हुए ट्रोल

ranbir-kapoor-brutally-trolled-for-saying-he-would-love-to-work-in-a-pakistani-film

Ranbir Kapoor: पिछले हफ्ते रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें पाकिस्तानी फिल्म में काम करने में कोई झिझक नहीं होगी। अभिनेता अपने 15 साल के करियर के बारे में बात करने के लिए सऊदी अरब के जेद्दाह में थे, जब उन्होंने ये बयान दिया। उन्हें फेस्टिवल द्वारा वैरायटी इंटरनेशनल वैनगार्ड एक्टर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक पाकिस्तान डायरेक्टर से बात करते हुए रणबीर ने कहा कि वो पाकिस्तानी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म मौला जट्ट की तारीफ की। अपने बयान को लेकर रणबीर कपूर अब बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

इवेंट के दौरान एक पाकिस्तानी फिल्म निर्माता ने रणबीर कपूर से कहा कि अब हमारे पास सऊदी अरब जैसा एक मंच है जहां हम संयुक्त रूप से फिल्में कर सकते हैं, मैं आपको एक फिल्म के लिए साइन करना चाहता हूं। क्या आप सऊदी अरब में अपनी टीम के साथ पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे?

इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा, "बेशक, सर। मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए, विशेष रूप से कला के लिए कोई सीमा नहीं है। [द लेजेंड ऑफ] मौला जट्ट के लिए पाकिस्तान फिल्म उद्योग को बहुत-बहुत बधाई। यह पिछले कुछ वर्षों में देखी गई सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। बेशक, मुझे अच्छा लगेगा।"

रणबीर कपूर के इस जवाब पर इवेंट में तो खूब तालियां बजी, लेकिन भारत के फैंस को यह जवाब कुछ पसंद नहीं आया.. लिहाजा, रणबीर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। जहां कुछ यूजर उन्हें पाकिस्तानी जाकर बसने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें देशद्रोही का टैग दे रहे हैं।

बता दें, साल 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ काम किया था। वहीं, माहिरा खान से भी इनकी काफी दोस्ती है। लेकिन 2016 में उरी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X