माधुरी की किस के खातिर किस हद तक गये रणबीर!
जवां दिलों की धड़कनों को आज भी धड़का देने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के दीवानों की कमी नहीं है। अब बॉलीवुड के आज के स्टार एक्टर रणबीर कपूर का ही उदाहरण ले लीजिये। रणबीर कपूर माधुरी के इतने बड़े दीवाने हैं कि उन्होंने माधुरी को किस करने के लिए निर्देशक को घूस तक दे डाली। लेकिन खुशी की बात ये है कि रणबीर को अपने दिल की इच्छा पूरी करने का मौका मिला और उन्होंने माधुरी के साथ सिर्फ डांस ही नहीं किया बल्कि उनके खूबसूरत गालों को किस भी किया। आप सभी इस बात को सुनकर कितना शॉक्ड होंगे हमें पता है तो सोचिये जरा कि माधुरी को किस करने के बाद रणबीर को कितनी खुशी हो रही होगी।
जबसे ये खबर आई है कि रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी के एक गाने पर परफॉर्म करने वाले हैं तभी से रणबीर कपूर की उत्सुकता और खुशी की भी खबरें सुनाई दे रही हैं। रणबीर ने तो मीडिया के सामने ये तक स्वीकार किया कि माधुरी दीक्षित उनका पहला क्रश थीं और माधुरी के साथ डांस करने को लेकर वो काफी डरे हुए हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी तो है कि उन्हें माधुरी के साथ डांस करने का मौका मिल रहा है लेकिन वो थोड़ा डरे हुए भी हैं क्योंकि माधुरी इतनी बड़ी डांसर हैं और उनके साथ डांस करना आसान नहीं है।
रणबीर कपूर और माधुरी के एक साथ डांस की कुछ तस्वीरें भी रिलीज हो गयी हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित काफी करीब और बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।
आइये देखते हैं रणबीर और माधुरी की जोड़ी कैसी दिखती है।


Click it and Unblock the Notifications