रणबीर कपूर ने पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तोड़ी चुप्पी, कह डाली इतनी बड़ी बात!

शाहरुख खान की फिल्म पठान किस तरह की कमाई कर रही है ये किसी से छिपा नहीं है। हालांकि अब रफ्तार में कुछ कभी आई है लेकिन फिल्म ने नए नए कार्तिमान बनाए हैं। बॉलीवुड का ऐसा कोई स्टार नहीं है जो कि इस फिल्म की सफलता को लेकर खुश नहीं है और उसके बारे में बात ना करना चाहता हो। इस वक्त अभिनेता रणबीर कपूर का रिएक्शन भी चर्चा में है और उन्होने पठान के कलेक्शन को लेकर एक बड़ी बात कही है।
इस दौरान रणबीर कपूर एक प्रोग्राम में थे जो कि उनकी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के लिए रखा गया था। इस दौरान उनसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर सवाल पूछा गया था कि ये इतने नीचे क्योंकि जा रही है?
रणबीर कपूर से पूछा कि बॉलीवुड फिल्मों की बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस पिट क्यों रहीं हैं? इस पर रिएक्ट करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "आप क्या कह रहे हैं? क्या आपने पठान का कलेक्शन चेक किया है?"
इसके बाद से रणबीर कपूर का ये पठान काफी चर्चा में है और लोग उनके जवाब की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बीते दिन आए आंकड़ों के मुताबिक 1000 करोड़ का जादुई आकड़ा पार कर लिया है और लगातार कमाई कर रही है।
बात करें रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की तो इसको लव रंजन ने निर्देशित किया है और फिल्म ब्रेक-अप को लेकर है। इसकी कहानी इन्ही दोनों कलाकारों के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस फिल्म में लीड एक्टर्स के अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी, मोनिका चौधरी, हसलीन कौर, राजेश जैस, आयशा रज़ा मिश्रा भी दमदार रोल में हैं। रणबीर कपूर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications