2019 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. 250 करोड़ बजट के साथ जबरदस्त तैयारी!
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। ताजा खबरों की मानें तो यह फिल्म 250 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। जी हां, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म होगी। बता दें, ब्रह्मास्त्र एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है।
फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्चा किया जा रहा है। वहीं ज्यादातर शूटिंग भी विदेश में हो रही है। खास बात है कि ब्रह्मास्त्र को 3डी पर रिलीज करने का भी प्लान किया जा रहा है। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है।

करण जौहर ने कहा कि, 2019 में पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं। यह मेरे लिए सबसे अहम प्रोजेक्ट है। हम इस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने।
यहां जानें आने वाली बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications