2019 क्रिसमस धमाका- रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' होगी रिलीज- सलमान से टक्कर!

Recommended Video

Ranbir Kapoor & Alia Bhatt's Brahmastra gets this release date; Check Out | FilmiBeat

धर्मा प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज आगे बढ़ चुकी है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त से आगे बढ़कर अब क्रिसमस 2019 जा चुका है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है। खास बात है कि इसी दिन सलमान खान की किक 2 भी रिलीज होने वाली थी.. लेकिन अफवाह है कि फिल्म अब पोस्टपोन हो चुकी है।

'एक वक्त था जब लोग अमिताभ बच्चन के साथ भी काम नहीं करना चाहते थे'

ब्रह्मास्त्र करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है। यह एक फ्रैंचाइजी होगी। करण जौहर ने कहा कि, 2019 में पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है।

Brahmastra

अयान मुखर्जी ने कहा कि फिल्म में बहुत एक्शन है.. लिहाजा, इसके लिए काफी ट्रेनिंग भी होगी। जैसे जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग, घोड़ा चलाने की, फाइन सीन्स की भी ट्रेनिंग होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम किरदार में होंगे। फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है।

फिल्म में रणबीर, आलिया और बिग बी के साथ साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गेरिया में हो रही है।

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से अमिताभ बच्चन ने बनाया रिकॉर्ड

ब्रह्मास्त्र की बात की जाए तो इस फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार हैं.. जो अपने दमदार अभिनय के लिए ही जाने जाते हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि अयान मुखर्जी उनके साथ कितना न्याय करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X