410 करोड़ है ब्रह्मास्त्र का बजट: बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का घाटा कर चुके हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। अयान मुखर्जी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसे प्रोड्यूस किया है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने। अब रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र ना सिर्फ करण जौहर की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म है बल्कि ये हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट का दावा है कि ब्रह्मास्त्र का कुल बजट 410 करोड़ है।

इस बजट में फिल्म की प्रिंट और पब्लिसिटी शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि इस समय पूरा ट्रेड ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का सांस रोके इंतज़ार कर रहा है। इस फिल्म पर बॉलीवुड की इज्‍ज़त बचाने का भार भी लाद दिया गया है।

ranbir-kapoor-brahmastra-budget-410-crores-has-350-crore-loss-at-box-office-with-6-disaster-films

खासतौर से इसलिए कि रणबीर कपूर पर जब भी बड़े बजट की फिल्म का भार सौंपा गया है वो बुरी तरह लड़खड़ा कर गिरे हैं। अपने करियर के 15 सालों में रणबीर कपूर ने 6 बड़े बजट की सुपरफ्लॉप फिल्में दी हैं। इन 6 फिल्मों का कुल बजट था 615 करोड़ जिनमें रणबीर कपूर ने कुल मिलाकर 350 करोड़ का घाटा किया है। जानिए डीटेल्स।

डेब्यू फिल्म के साथ फ्लॉप

डेब्यू फिल्म के साथ फ्लॉप

सांवरिया
बजट - 45 करोड़
कलेक्शन - 22 करोड़
ओपनिंग - 3 करोड़

केवल धमाकेदार ओपनिंग

केवल धमाकेदार ओपनिंग

बेशरम
बजट - 83 करोड़
कलेक्शन - 59 करोड़
ओपनिंग - 21 करोड़

दिलचस्प है कि बेशरम को केवल रणबीर कपूर के नाम पर 21 करोड़ की ओपनिंग मिल गई थी। लेकिन फिल्म देखने के बाद ये बुरी तरह धराशाई हुई।

एक्सपेरिमेंट में हुए फेल

एक्सपेरिमेंट में हुए फेल

जग्गा जासूस
बजट - 125 करोड़
कलेक्शन - 54 करोड़
ओपनिंग - 8.5 करोड़

इस फिल्म के साथ अनुराग बसु ने हिंदी सिनेमा में एक एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश की थी जिसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।

सबसे बड़ी गलती

सबसे बड़ी गलती

बॉम्बे वेलवेट
बजट - 125 करोड़
कलेक्शन - 23 करोड़
ओपनिंग - 5 करोड़

बॉम्बे वेलवेट, अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की थी और इस फिल्म से जुड़ा हर इंसान इस फिल्म को अपने करियर की सबसे बड़ी गलती मानता है।

ठीक ठाक थी कमाई

ठीक ठाक थी कमाई

तमाशा
बजट - 87 करोड़
कलेक्शन - 67 करोड़
ओपनिंग - 10 करोड़

रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों में सबसे कम घाटे वाली फिल्म तमाशा ही रही है।

एक और Disaster

एक और Disaster

शमशेरा
बजट 150 करोड़
कलेक्शन - 40 करोड़
ओपनिंग - 10.5 करोड़

शमशेरा के बुरी तरह फ्लॉप होने के ठीक बाद अब रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के साथ वापसी कर रहे हैं और इसलिए हर किसी की धड़कनें इस फिल्म के प्रदर्शन को जानने के लिए बढ़ चुकी हैं।

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन को भी बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र के ट्रेंड के चलते काफी कम रखा गया है। और करण जौहर ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपना ब्रह्मास्त्र छोड़ दिया है - यानि कि शाहरूख खान। ब्रह्मास्त्र में शाहरूख खान का कैमियो है जिसका प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है। लेकिन इन सारे पैंतरों के बावजूद रणबीर कपूर के कंधों पर 410 करोड़ की इस फिल्म का भार बहुत ही ज़्यादा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X