CUTE - रणबीर की हाथी के साथ बॉन्डिंग..कभी पोज देते तो कभी खेलते आए नजर
रणबीर कपूर की जग्गा जासूस के सेट पर हाथी के साथ बॉन्डिंग देखने लायक थी।
रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जो बस अगर सेट पर हो तो अलग ही मूड में होते हैं। वो बस कैरेक्टर में घुस जाते हैं और उतनी ही मस्ती करते हैं। अनुराग बसु रणबीर कपूर के फेवरिट डायरेक्टर हैं। उनके साथ उन्होंने बर्फी की है और तभी से उनके चहेते हैं। जग्गा जासूसे के सेट पर भी अनुराग बसु के साथ रणबीर ने मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
[लिप सर्जरी पर ट्रोल हुईं थीं एक्ट्रेस..अब दिया बड़ा बयान ]
शूटिंग के दौरान दरअसल रणबीर कपूर और अनुराग बसु दोनों की बॉन्डिंग एक छोटे से हाथी के साथ देखने लायक थी।रणबीर कपूर खुद भी कभी हाथी के साथ खेलते तो कभी उसके साथ पोज देते नजर आए। कैटरीना कैफ इस दौरान फोटोग्राफर बन गईं और दोनों की तस्वीर लेने लगीं।
रणबीर कपूर और अनुराग बसु दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने खूब मस्ती की है। जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर अपने गुमशुदा पापा को ढूंढने निकल जाते हैं और उनका साथ देती हैं कैटरीना कैफ।
रणबीर कैटरीना दोनों ही फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। आपको बता दें कि जग्गा जासूस पिछले तीन सालों से बन रही थी लेकिन कारणों से फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications