रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के बढ़ते वज़न को कहा - फैली हुई, इंटरनेट ने कहा 40 साल का आदमी दिमाग बच्चे जितना

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी हाल ही में एक लाइव वीडियो सेशन के दौरान, अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बढ़ते वज़न का मज़ाक उड़ाया।

अब इंटरनेट ने इस बात को पकड़ कर काफी बड़ा बना दिया है और रणबीर कपूर को लगातार ट्रोल किया जा रहा है और उनकी क्लास भी लगाई जा रही है। कुछ लोग जहां आलिया को रणबीर जैसे आदमी को छोड़ने की सलाह दे रहे हैं वहीं कुछ का कहना है कि 40 साल के आदमी में बच्चे जितना भी दिमाग नहीं है। बच्चों में भी इतनी अक्ल होती है कि कहां पर क्या बात करनी चाहिए।

ranbir-kapoor-bodyshames-alia-bhatt-in-live-video-netizens-blast-40-year-old-man-child-video-viral

दरअसल, हुआ यूं कि आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी इस बात का जवाब दे रहे थे कि वो लोग ब्रह्मास्त्र को प्रमोट क्यों नहीं कर रहे हैं। आलिया ने कहा कि अगर प्रमोशन से आपका मतलब है कि हम हर जगह फैले क्यों नहीं हुए हैं तो...
इसी बीच रणबीर ने आलिया को कहा कोई और ज़रूर फैला हुआ है। आलिया और अयान दोनों ही इस कमेंट पर चौंक गए लेकिन आलिया ने इस कमेंट को मज़ाक में टाल दिया। रणबीर ने भी आगे कहा - मैं क्यूट तरीके से फैलने की बात कर रहा हूं।

लोगों ने लगाई रणबीर की क्लास

लोगों ने लगाई रणबीर की क्लास

आलिया ने भले ही रणबीर कपूर के कमेंट को मज़ाक में टाल दिया है लेकिन इंटरनेट ने रणबीर की इस बात को चुटकुले के तौर पर बिल्कुल भी नहीं लिया है। इंटरनेट का कहना है कि रणबीर कपूर अगर पब्लिक में आलिया के बारे में ऐसी बातें कर सकते हैं तो वो कहीं भी आलिया से ऐसे ही बात करते होंगे।

आलिया भी हो चुकी हैं ट्रोल

आलिया भी हो चुकी हैं ट्रोल

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया है तब से उनके और रणबीर कपूर की चर्चा हर तरफ है। आलिया भट्ट ने ये एलान किया था लंदन से जहां वो अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस शूटिंग से आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। कुछ फैन्स, आलिया की ये तस्वीरें देखकर खुश हुए तो कुछ अप्रैल में हुई शादी और जून में दिखने वाले बेबी बंप को लेकर उन्हें ट्रोल करते रहे।

RK जूनियर का इंतज़ार

RK जूनियर का इंतज़ार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए। इसके बाद जून के अंत में आलिया और रणबीर ने अनाउंस कर दिया कि वो माता पिता बनने वाल हैं। इसके बाद आलिया और रणबीर को जहां सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा वहीं उन दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि, आलिया और रणबीर के फैन्स, उनके इस अनाउंसमेंट से काफी ज़्यादा खुश हुए। और तब से ही RK जूनियर का इंतज़ार किया जा रहा है।

पहले ही प्रेगनेंसी का दावा

पहले ही प्रेगनेंसी का दावा

एक reddit user ने इस बात का दावा किया कि आलिया भट्ट अप्रैल में प्रेगनेंट थीं। इस यूज़र के अकाउंट में अप्रैल में पोस्ट किया गया था कि आलिया भट्ट प्रेगनेंट हैं और इस खबर का सूत्र हैं उनके साथ काम करने वाला एक असिस्टेंट और मेकअप आर्टिस्ट। हालांकि, इस पोस्ट के बाद इस यूज़र का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था।

अफवाहें भी कम नहीं

अफवाहें भी कम नहीं

कपूर जूनियर को आने में अभी वक्त है लेकिन अभी से कुछ अफवाहों की मानें तो रणबीर कपूर, अपने बच्चे के नाम का टैटू करवा सकते हैं। रणबीर ने काफी समय पहले, एक इंटरव्यू में ये बात कही थी कि अगर वो कभी टैटू करवाते हैं तो वो या तो 8 होगा क्योंकि ये अंक उनकी ज़िंदगी के काफी करीब है या फिर वो अपने बच्चों का नाम टैटू करवा लेंगे।

क्या पब्लिसिटी के लिए किया अनाउंसमेंट?

क्या पब्लिसिटी के लिए किया अनाउंसमेंट?

शमशेरा के प्रमोशन के दौरान, रणबीर कपूर को बताया गया कि कहा जा रहा है कि उन्होंने और आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र की पब्लिस्टी करने के लिए अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की। इस बात का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा ऐसा कुछ नहीं है। ये हमारी ज़िंदगी का सबसे खुशी का पल था और हम बस इसे सबसे बांटने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X