एनिमल की सक्सेस पार्टी से रणबीर और बॉबी देओल का खास वीडियो आया सामने, दोनों का बॉन्ड देख फैंस हुए खुश

Animal Party Video: बीती रात मुंबई में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की सक्सेस पार्टी हुई। इस खास और शानदार पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई सारे वीडियोज सामने आ रहे हैं। जो कि सोशल मीडिया पर पसंद किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बहुत ही प्यारा सा रणबीर कपूर और बॉबी देओल का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों का खास बॉन्ड दिख रहा है।
रणबीर कपूर और बॉबी देओल का वीडियो-
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल कट्टर दुश्मन बने हुए थे। हालांकि असल जिंदगी में दोनों एक-दूसरे के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। कई बार दोनों का बॉन्ड देखा गया है। दोनों जब भी मिलते हैं हमेशा ही शानदार तरीके से मिलते हैं।
खैर हाल ही में जो एनिमल की सक्सेस पार्टी से वीडियो सामने आया है वह बहुत ही शानदार है। ये वीडियो बॉबी देओल और रणबीर का है। दरअसल शनिवार को एक्शन से भरपूर फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी होस्ट की गई। इसमें फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही, साथ ही बी-टाउन के कई सितारों ने भी पार्टी की शोभा बढ़ाई।
फिल्म में भले ही बॉबी ने आखिरी सीक्वेंस में रणबीर से हाथ मिलाने का ऑफर ठुकरा दिया हो, लेकिन रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कोई मौका नहीं गंवाते हैं। 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में दोनों के क्लोज बॉन्ड का नजारा देखने को मिला।
क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे रणबीर ने अबरार उर्फ बॉबी देओल को पीछे से हग किया हुआ है और वह इसी तरह पार्टी में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों गपशप भी कर रहे हैं। उनके बीच का प्यार फैंस का दिल जीत रहा है। पार्टी में रणबीर कपूर ऑल-ब्लैक सूट-बूट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, बॉबी देओल ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्लीवलेस टीशर्ट पहनकर अपनी बाइसेप फ्लॉन्ट की।
रणबीर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल-
इस समय की सबसे चर्चित और सुपरहिट फिल्म एनिमल की बात करें तो, रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' ने भारत में 550 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म में रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म का सीक्वल 'एनिमल पार्क' भी बनने की खबरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications

