एनिमल की रिलीज डेट घोषित, रणबीर कपूर ने साल 2023 के बुक किए रिपब्लिक डे और स्वतंत्रता दिवस

रणबीर कपूर की लव रंजन के साथ अनटाइल फिल्म की हाल में ही रिलीज डेट अनाउंस हुई। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म साल 2023 रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी। अब रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म की रिलीज डेट सामने आ रही है।

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की रिलीज डेट सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि एनिमल साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसी के साथ रणबीर कपूर ने साल 2023 की स्वतंत्रता दिवस और रिपब्लिक डे के बड़े मौके को झटक लिए हैं।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की एनीमल 13 अगस्त 2023 पर रिलीज होगी। अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी की इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

शीर्ष पंक्ति में रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा व अन्य कलाकार भी हैं। इस फिल्म के द्वारा संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ आए हैं।

क्राइम ड्रामा, जो दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय है, 11 अगस्त 2023 को अपनी भव्य रिलीज सेलिब्रेट करेगी। प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के साथ-साथ, मेकर ने इस उम्दा फिल्म की सिनेमा घरों में रिलीज की घोषणा की है।

एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X