OUCH: सुपरस्टार ने किया कुबूल...डायरेक्टर की वजह से ब्लॉकबस्टर हुई FLOP!
रणबीर कपूर की जग्गा जासूस उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में ताज़ा एंट्री कर चुकी है लेकिन इस बार रणबीर कपूर ने इसे गलती से मिसटेक नहीं माना है। और ना ही इस फ्लॉप का ज़िम्मा अपने सर लिया है।
इस बार उन्होंने इसका पूरा ज़िम्मेदार अनुराग बसु को माना है। उन्होंने कहा कि अनुराग बसु अजीब आदमी है और उससे भी ज़्यादा अजीब तरीके से फिल्म बनाते हैं।

जब हम बर्फी बना रहे थे तो फिल्म बहुत सीरियस थी। कुछ दिन की शूटिंग के बाद वो मेरे पास आए और कहने लगे कि यार ये जम नहीं रहा है। बहुत सीरियस हो रहा है। थोड़ा लाइट करते हैं इसको।
Recommended Video

और इसके बाद रोज़ बर्फी में कुछ ना कुछ नया एक्सपेरिमेंट होता था। फिल्म चल गई इसलिए किसी को वो तरीका खराब नहीं लगा। लेकिन ये गैर ज़िम्मेदाराना है। वो बिना किसी स्क्रिप्ट, बिना किसी प्लान, बिना किसी डायलॉग के फिल्म शूट करते हैं।
तब बर्फी चल गई थी तो किसी ने शिकायत नहीं की। लेकिन अगर जग्गा जासूस नहीं चलेगी तो ये पूरी तरह से उनकी गलती होगी। ये काम करने का ढंग नहीं होता। एक एक्टर का समय खराब होता है। उसका काफी कुछ दांव पर लगा होता है।
गौरतलब है कि जग्गा जासूस रणबीर कपूर ने प्रोड्यूस की है और उन्होंने वादा किया है कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वो डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा लौटा देंगे। अभी तक 110 करोड़ की फिल्म ने केवल 45 करोड़ कमाए हैं।
तो आधिकारिक तौर पर ना सही, जग्गा जासूस साल की 19वीं बड़ी फ्लॉप फिल्म बन चुकी है -


Click it and Unblock the Notifications











