देखिये सांवरिया से लेकर बर्फी तक रणबीर का सफर
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में बतौर सह निर्देशक काम करने के बाद आज रणबीर कपूर ने खुद को बॉलीवुड का नया सुपरस्टार साबित किया है। रणबीर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की फिल्म सांवरिया से जो कि रणबीर के साथ सोनम कपूर की भी पहली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ये फिल्म बहुत बुरी तरह से पिट गई। उसके बाद से लेकर अब तक रणबीर कपूर ने कई जानदार फिल्में की और आज उनकी एक्टिंग प्रतिभा को पूरा देश सराह रहा है फिल्म बर्फी के ज़रिये। बर्फी फिल्म को ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया गया है और इस उपलब्धि से रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि पूरा देश खुश है।
रणबीर कपूर बॉलीवुड के हिट एक्टर रह चुके ऋषि कपूर और नीतू कपूर का बेटा है। बॉलीवुड में आने का फैसला खुद रणबीर कपूर का था। उनके पिता ऋषि कपूर एक बार मीडिया से बात करते हुए बताया कि रणबीर कि किसी भी फैसले में हमारी दखल अंदाजी नहीं होती है। वो जो भी फैसला करते हैं वो उनका खुद का होता है। यहां तक की फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला भी रणबीर का खुद का था।
आज रणबीर का जन्मदिन है पर वो अपना जन्दिन नहीं मना रहे हैं बल्कि वो अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर का कहना है "रणबीर को अपना जन्मदिन मनाना पसंद नहीं है उन्हें सेलिब्रेशन्स पसंद नहीं हैं। वो बहुत शर्मिले किस्म के हैं और जब कोई उनकी तारीफ करता है या उन्हें बधाई देता है तो उन्हं समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें। वो बहुत रिसर्व रहते हैं। कभी कभी मुझे ये सोच ताज्जुब होता है कि आखिर मेरे बेटे में गुस्सा और खुशी जैसी चीजें गायब क्यों हैं। वो एक ही सुर में चलता है। हमें उसे पुश करना पड़ता है।"
खैर रणबीर चाहे रॉकस्टार हों या फिर बर्फी सच तो ये है कि आज रणबीर बॉलीवुड के उन गिने चुने एक्टरों में से एक हैं जिनकी फिल्म को ऑस्कर्स जैसे बड़े अवॉर्ड के लायक समझा गया है। सांवरिया से लेकर बर्फी तक में रणबीर कपूर को कभी एक शर्मिला लड़का, कभी रॉकस्टार और कभी बिना लफ्जों का सहारा लिये भी अपनी हर बात को आसानी से कह जाने वाला लड़का। आइये रणबीर के अब तक के इस फिल्मी सफर को देखते हैं तस्वीरों में


Click it and Unblock the Notifications