ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर रणबीर कपूर ने शेयर किया बड़ा अपडेट, 2024 में शुरु होगी शूटिंग, यहां जानें रिलीज डेट!

ranbir-kapoor-big-revelation-on-brahmastra-2-release-shares-a-big-update

Ranbir Kapoor on Brahmastra 2: हाल ही में अपने फैंस से बातचीत करते हुए सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बीते दिन फैंस के साथ एक खास लाइव सेशन रखा था, जहां एक्टर ने अपनी फिल्मों से लेकर अपने निजी जिंदगी तक के बारे में काफी बातें कीं। इस बातचीत के दौरान रणबीर ने ब्रह्मास्त्र 2 का भी जिक्र किया।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 सितंबर 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 400 करोड़ से ऊपर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। और तभी से फिल्म से सेकेंड पार्ट का इंतजार किया जा रहा है।

2026 में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र 2

बता दें, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के बाद फिल्म का दूसरा भाग होगा 'ब्रह्मास्त्र भाग दो: देव'। ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज की जाएगी। जबकि फिल्म का तीसरा और आखिरी भाग 'ब्रह्मास्त्र 3' को 2027 में लाने की प्लानिंग है।

ब्रह्मास्त्र 2 के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि फिल्म की राइटिंग पर जोर शोर से काम चल रहा है। साथ ही कहा कि ब्रह्मास्त्र-2 पहले पार्ट से 10 गुना बड़ी होगी।

फिल्म की राइटिंग पर चल रहा है काम

रणबीर कपूर ने कहा, "फिलहाल अयान वॉर-2 पर काम कर रहे हैं। इसीलिए फिल्म की शूटिंग 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी। फिलहाल इसकी राइटिंग पर काफी काम चल रहा है। पहले पार्ट को लोगों का बहुत प्यार मिला था। लेकिन काफी क्रिटिसिज्म भी हुआ था। लोगों को शिवा और ईशा की केमिस्ट्री अच्छी नहीं लगी। डायलॉग्स को लेकर भी बातें सामने आईं। हम इसे समझ भी रहे हैं। ऑडियंस को क्या पसंद आएगा और क्या नहीं, इसे लेकर हम विचार कर रहे हैं। और आने वाली फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor brahmastra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X