बेशरम का बड़ा ही बेशर्मी भर बॉक्स ऑफिस रिजल्ट!
बेशरम फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नज़र डालें तो पहले दिन बेशर्म की कुल कमाई रही 22 करोड़ रुपये और उसके बाद दूसरे दिन बेशरम ने कमाए पूरे 7 करोड़ रुपये। तीसरे दिन की कमाई और भी कम रही और फिल्म की टोटल कमाई 6 करोड़ से भी कम रही। फिल्म के पिटने की वजह कुछ लोग ये भी बता रहे हैं कि रणबीर कपूर और फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी शारदा के बीच अनबन के चलते बेशरम फिल्म पिट गयी। लेकिन रणबीर ने अपने इँटवर्यू के दौरान ये बात साफ की थी कि पल्लवी को लेकर उन्हें कोई प्रोब्लम नहीं है। अब सच क्या है ये तो रणबीर ही जानें।
खैर बेशरम के फ्लॉप रिपोर्ट कार्ट का ये असर सिर्फ रणबीर तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि रणबीर की गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ पर भी इसने काफी असल डाला है। कैटरीना ने भी कुछ दिन पहले होने वाले अपने इवेंट को कैंसिल कर दिया। अब ये पता नहीं कि रणबीर कहां हैं और कैटरीना कहां। लेकिन दोनों के इवेंट कैंसिल होने से मीडिया यही अंदाजा लगा रही है कि कैटरीना और रणबीर दोनों साथ ही हैं और रणबीर अपना दुख कैट के साथ बांट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












