..................... Ranbir Kapoor believes Jagga Jasoos is the best film of 2017 - Hindi Filmibeat

मैं चाहता हूं कि 2017 की बेस्ट फिल्म का अवार्ड मेरी फिल्म को मिले!

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक साथ जग्गा जासूस प्रमोट करना शुरू कर चुके हैं। हालांकि खबरें थीं कि दोनों एक साथ फिल्म प्रमोट नहीं करेंगे लेकिन दोनों ने ही फिल्म का गाना एक साथ लॉन्च किया है और इस मौके पर ढेरों बातें भी कीं।

हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि कैटरीना कैफ असहज हुईं पर उन्होंने इंटरव्यू पर असर नहीं पड़ने दिया।

ranbir-kapoor-believes-jagga-jasoos-is-the-best-film-of-2017

शुरूआत हो चुकी थी तीनों लोगों के बीच में बैठने से। पहले रणबीर किनारे आए, अनुराग बसु बीच में, फिर रणबीर कैटरीना के बगल में आए फिर कैटरीना को बीच में आने के लिए कहा।

आखिरकार, कैटरीना कैफ अनुराग बसु और रणबीर कपूर के बीच में ही बैठी और रणबीर से पूछा - खुश? वहीं अनुराग ने चुटकी लेते हुए कहा कि किसी ने ट्वीट कर के कहा था कि बीच में मत बैठना।

बहरहाल, फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि मेरा सपना था कि मेरे पास एक बेस्ट फिल्म का अवार्ड हो। हालांकि इस फिल्म का सारा काम अनुराग बसु ने ही देखा है लेकिन फिर भी चूंकि मैं भी फिल्म प्रो़ड्यूस कर रहा हूं तो बेस्ट फिल्म का अवार्ड मुझे भी मिलेगा। और मैं दिल से चाहता हूं कि ऐसा हो।

वैसे रणबीर ने कई और बातें बोलीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X