माधुरी दीक्षित की बकेट लिस्ट: फिल्म में रणबीर कपूर करेगें कैमियो, घाघरा सॉंग मे साथ आ चुके है नजर
माधुरी दीक्षिते एक बार फिर से आपको दीवाना बनाने आ रही है लेकिन इस बार वो बॉलीवुड नहीं बल्कि मराठी फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम बकेट लिस्ट है और अभिनेता रणबीर कपूर इसमें कैमियो करते हुए नजर आने वाले है। बता दे इससे पहले ये जवानी है दीवानी फिल्म में एक गाना टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज मे माधुरी दीक्षित ने रणबीर कपूर के साथ कमर मटकाई थी और गाना रिलीज के बाद छा गया था।
रणवीर से बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि मेरे लिए ये काफी एक्साइटेड है कि रणबीर इस फिल्म में कैमियो कर रहे है। घाघरा के बारे में बोलते हुए माधुरी ने कहा कि पहले भी हम साथ में काम कर चुके है।

ये एक्सपीरिएंस काफी अच्छा रहा था। इसके अलावा बता दें कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कोई निर्माता और निर्देशक हो जो करण जौहर से ज्यादा बड़ा पब्लिक फेस हो। करण जौहर आए टीवी पर नजर आते रहते है और कई शो भी होस्ट करते है।
बता दें कि करण जौहर हिंदी फिल्मों के अलावा किसी भी जगह हाथ नहीं डालते थे पर बाहुबली के बाद करण जौहर ने रीजनल सिनेमा में भी कदम रख दिया है। गौरतलब हो की माधुरी दीक्षित ने इससे पहले मराठी फिल्मों मे कभी काम नहीं किया है।
मराठी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित नेने को प्रजेंट करने की जिम्मा करण जौहर ने उठाया है। रणबीर कपूर इसके अलावा कई और फिल्में कर रहे है और काफी ज्यादा बिजी चल रहे है।
इस समय फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर काफी ज्यादा चर्चा मे चल रहे है। लगातार उनके नए नए लुक फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।
कल उनका एक लुक वायरल हुआ था जिसमें 90s के दौर के संजय दत्त नजर आ रहे थे फिर आज उन्होने संजय दत्त का मुन्ना भाई वाला लुक शेयर किया है।
बता दे कि इन सारे लुक्स में रणबीर कपूर संजय दत्त की ही अवतार लग रहे है और खुद संजय दत्त ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा था कि उनको तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि रणबीर कपूर मेरे जैसा दिख सकता है। फिलहाल माधुरी की मराठी फिल्म बकेट का सभी को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











