रॉकस्टार रणबीर बने स्टंट स्टार
रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' को काफी लोगों ने पसंद किया। इसमें रणबीर का अलग ही अंदाज देखने मिला था। लेकिन अब उनकी आने वाली फिल्म बर्फी में भी वो अलग ही रंग में नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म में रणबीर ने स्टंट खुद ही किये हैं।
जी हां, खबर आई है कि अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' में रणबीर ने अपने चाहने वालों को स्टंट भी दिखाएंगे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के कोलकाता शेड्यूल के दौरान उन्हें रणबीर ने खुद ही एक स्टंट सीन शूट किया है।
इस सीन में उन्हें पुलिस से बचने के लिए एक बिल्डिंग की छत से 8-10 फुट दूर दूसरी छत पर कूदना था। डायरेक्टर बसु ने कोई रिस्क ना लेते हुए रणबीर के लिए बॉडी डबल का इंतजाम किया था।
लेकिन रणबीर अपना सीन खुद करने पर अड़े रहे उन्होंने बॉडी डबल को केवल डेमो देने के लिए कहा और उसके बाद छत पर से कूदने का स्टंट सीन खुद ही शूट किया। लगता है कि अब रणबीर कपूर इंडस्ट्री के उन स्टार्स को टक्कर देने का मूड बन चुके हैं जो अपने स्टंट खुद किया करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











