राम का रोल और मटन की दावत.. रणबीर कपूर बुरी तरह से ट्रोल, लोगों ने कहा- 'झूठा और मक्कार'

Ranbir Kapoor Trolled for Eating Non Veg: बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर खास सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म रामायण की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। इस फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। जैसे ही रणबीर को इस फिल्म का ऑफर मिला रणबीर ने अपने चाहने वालों से कहा कि वह अपनी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल लेंगे। वह नॉन वेज छोड़ देंगे और सात्विक खाना खाएंगे। इतना ही नहीं रणबीर ने यह भी कहा कि वह स्मोकिंग भी नहीं करेंगे। वह अपनी लाइफ को डिसिप्लिन के साथ जीएंगे। वह वर्कआउट करेंगे और मेडिटेशन करेंगे। इतना ही नहीं वह बोलचाल में भी बदलाव करेंगे।
डॉक्यूमेंट्री में नजर आए रणबीर कपूर
हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन्स कुछ ऐसा देखते हैं जिसे देख फैन्स गुस्से से लाल हो जाते हैं और रणबीर को बुरी तरह से ट्रोल करने लगते हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर को कपूर फैमिली की डॉक्यूमेंट्री 'द डाइनिंग विद का कपूर्स' में देखा गया था। इस दौरान पूरी कपूर फैमिली ने साथ मिलकर लंच किया। इस खास मौके पर राज कपूर की लेगेसी को लेकर बात की गई।
Ranbir Kapoor PR lied that he avoided all kinds of meat while Filming Ramayana but in Dining with the Kapoors, we see all that claim being nothing but a lie.
byu/RapchikGunda inBollyBlindsNGossip
बुरे ट्रोल हुए रणवीर
लेकिन वायरल हो रहीं इस डाक्यूमेंट्री की क्लिप्स में देखा गया कि रणबीर अपने हाथ से फिश करी और राइस फैमिली को सर्व करते दिखे। साथ ही वह जंगली मटन भी खाते दिखे। इस क्लिप को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिले। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह एक पब्लिसिटी स्टंट था। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यहां साफ साफ वह नॉन वेज खाते दिखे रहे हैं। तो फिर बाहर ऐसा डोंग क्यों। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-ये झूठा ये मक्कार..कुछ नहीं बदलने वाला।


Click it and Unblock the Notifications











