अभी तो और अवार्ड जीतने है: रणबीर कपूर

उनकी पूरी कोशिश है कि वो आगे भी ऐसे ही काम करते रहे जिससे लोगों का सारा प्यार उन्हें मिलता रहे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर को सबसे पहले उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' में अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया था। इसके बाद उन्हें बेहतरीन नवोदित अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर क्रिटिक अवार्ड से नवाजा गया था।
अपनी सफलता पर बोलते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना एक अच्छा अनुभव रहा। अभी मुझे् इस फील्ड में आए हुये केवल चार साल हुए है, मुझे लगता है कि अभी पुरस्कारों का सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। रणबीर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और स्नेह और सहयोग के लिए इस उद्योग से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
मैंने रॉकस्टार के लिए कड़ी मेहनत की थी। मैं अपने आप को इम्तियाज अली, शम्मी कपूर और ए आर रहमान के साथ काम करके बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आगे भी लोग मुझे इसी तरह प्यार देते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











