'मगरमच्छ का मांस खाया..' रणबीर कपूर पर भड़के हिंदू, रामायण के रिलीज से पहले खुलासा
Ranbir Kapoor Crocodile Meat: रणबीर कपूर इस वक्त अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं। नितेश तिवारी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट काफी जल्दी लोगों के सामने आने वाला है।

ऐसे में रणबीर कपूर को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की विवादित खबरें सामने आती रहती हैं। क्या आप जानते हैं कि राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर मांस-मछली की शौकीन हैं। जी हां, नॉर्मल पशुओं के अलावा रणबीर कपूर ने मगरमच्छ तक का मांस खाया है।
जी हां, हालांकि ये काफी पुरानी बात है लेकिन ऐसा हुआ था और रणबीर कपूर ने मगरमच्छ का मांस खाया था। इसका खुलासा खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। हालांकि उनको तब ये नहीं पता होगा कि एक दिन इसी बयान को लेकर विवाद होगा।
साउथ अफ्रीका में खाया मगरमच्छ
रणबीर कपूर ने खुद बताया था कि उस दौरान वो साउथ अफ्रीका में थे। उन्होंने मगरमच्छ का मांस खाया और वो सी-फूड की तरह ही शानदार था। उस मांस की तुलना मछली से करते हुए रणबीर कपूर ने काफी तारीफ की थी। रणबीर कपूर ने कहा था, ''मैंने अब तक जितने भी तरह के मांस खाए हैं, उनमें मगरमच्छ का मांस सबसे स्वादिष्ट लगा।'' रणबीर कपूर समेत पूरा कपूर परिवार ही खाने पीने का काफी शौकीन है और इसका खुलासा कई सितारे कर चुके हैं। रणबीर कपूर को इसके अलावा भुर्जी-पराठा और स्ट्रीट फूड में वड़ा पाव, भजिया पाव और डोसा, दाल-चावल और भिंडी की सब्जी काफी ज्यादा पसंद हैं। काफी कम ऐसा सुना जाता है कि इस तरह के खतरनाक जानवरों का मांस किसी ने खाया हो। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को लेकर बहस जारी है।
भड़क रहे हैं लोग
रणबीर कपूर के इस खुलासे पर एक यूजर ने लिखा, ''भगवान राम बीफ़ और मगरमच्छ का मांस खाते हैं? और भगवान राम के रोल में नंबर 1 प्लेबॉय नेपो (nepo) बच्चा? - मैं यह नहीं देखूंगा।'' एक ने लिखा, ''छी.. ऐसे आदमी को राम का किरदार किसने दिया।'' एक ने लिखा, ''इसने मगरमच्छ भी खाया।'' एक ने लिखा, ''ये बीफ भी खाता है और लोग जो हिंदू हैं वो इसको राम के रोल में देखेंगे।'' इस तरह लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
