ऋषि कपूर की तेरहवीं: लॉकडाउन में रणबीर कपूर ने जाना फोटोग्राफर्स का हाल-चाल, आलिया भट्ट साथ- VIDEO
दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की मंगलवार को तेरहवीं थी। इस दौरान कई सितारे नजर आए। इस बीच रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आए। दोनों साथ में गाड़ी से पहुंचे। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने गाड़ी रोककर पैपराजी के हालचाल पूछे। वहीं आलिया भट्ट ने फोटोग्राफर को मास्क पहनने के लिए कहा।
ऋषि कपूर की तेरहवीं पर उनके बेटे रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ प्रार्थना सभा के लिए कपूर निवास पहुंचे। इस दौरान कपल व्हाइट कपड़ों में नजर आए। लेकिन फोटोग्राफर तब खुश हो गए जब उनसे एक्टर ने पूछा कि आप कैसे हो। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
लॉकडाउन में भी फोटोग्राफर जैसे लोग लगातार काम कर रहे हैं, उनसे एक्टर का यूं पूछना फैंस से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सभी को काफी अच्छा लगा।
बता दें ऋषि कपूर के निधन को 13 दिन बीत चुके हैं। 30 अप्रैल को कैंसर के चलते मुंबई में उनका निधन हुआ। लॉकडाउन के चलते 20 लोग ही अंतिम विदाई में शामिल हुए। वहीं 12 मई को ऋषि कपूर की तेरहवीं थी जहां बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, श्वेता बच्चन समेत कई स्टार दिखे।


Click it and Unblock the Notifications