Animal Party: 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में रणबीर ने मां के सामने आलिया को किया ऐसा इशारा, वायरल हुआ वीडियो

Animal Success Party

Animal Success Party: संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' की इतनी बड़ी सक्सेस के सम्मान में मुंबई में एक पार्टी रखी गई थी। इसमें फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। ब्लैक कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट की ओर एक प्यारा सा इशारा किया।

फिल्म एनिमल की सक्सेस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ब्लैक कारपेट पर वॉक करते नजर आए। इनमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी थीं जो अपने पति रणबीर कपूर को सपोर्ट करने पहुंचीं। इवेंट में जब इस जोड़े ने नीतू कपूर और महेश भट्ट के साथ मीडिया के सामने पोज दिया तो रणबीर ने आलिया को उनका हाथ पकड़ने का इशारा किया।

वीडियो में, आलिया अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान दिखाते हुए पहुंची, उसके बाद उनकी सास नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया के फिल्म निर्माता पिता महेश भट्ट आए। चारों ने एक-दूसरे के साथ जगह बदलते हुए कई बार कैमरे के सामने पोज दिया।

अंत में, आलिया रणबीर के बगल में खड़ी थी जबकि नीतू और महेश कोने पर खड़े थे। उस वक्त आलिया ने रणबीर का हाथ नहीं पकड़ा जबकि उनकी मां ने उनका दूसरा हाथ कसकर पकड़ लिया। तभी एक्टर ने आलिया से अपना हाथ पकड़ने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने भी तुरंत फुर्ती मारकर मुस्कुराते हुए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और एक साथ पोज़ देते हुए उनका हाथ पकड़ लिया।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने रणबीर के मधुर हावभाव पर ध्यान दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "बहुत अच्छा लगा कि कैसे रणबीर ने आलिया को अपना हाथ पकड़ने के लिए कहा," जबकि दूसरे यूजर ने उन्हें अपना 'पसंदीदा' कपल बताया। तीसरे यूजर ने लिखा कि वे 'खूबसूरत दिख रहे हैं'।

गाला नाइट के लिए एनिमल कास्ट की लाइन-अप मौजूद थी। इवेंट की थीम को फॉलो करते हुए सभी लोग कुछ न कुछ काला पहनकर आए। इनमें रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना, प्रेम चोपड़ा, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये, सुरेश ओबेरॉय, सिद्धांत कार्निक, संदीप रेड्डी वांगा, निर्माता भूषण कुमार और अन्य कलाकार शामिल थे।

फिल्म के एक्टर्स के अलावा डिनो मोरिया, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी, राशा थडानी, जेनेलिया और रितेश देशमुख जैसे कई अन्य कलाकार भी इस इवेंट में पहुंचे थे।

More from Filmibeat

Read more about: animal ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X