..................... Ranbir Kapoor-Arjun Kapoor night out to watch Christopher Nolan's Oppenheimer together; video goes viral - Hindi Filmibeat

देर रात एक साथ Oppenheimer देखने पहुंचे रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर, थियेटर से वीडियो हो गया वायरल

ranbir-kapoor-arjun-kapoor-night-out-watch-christopher-nolan-oppenheimer-together-video-goes-viral

Ranbir Kapoor and Arjun Kapoor night out: रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर को बीती रात एक साथ वीकेंड एन्जॉय करते देखा गया। शुक्रवार रात घर से बाहर निकलते ही दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं। एक वीडियो में जहां उन्हें एक साथ रेस्त्रां में जाते देखा जा रहा है, वहीं दूसरा वीडियो थियेटर के अंदर का है, जहां दोनों फिल्म देखने पहुंचे थे।

वीडियो में रणबीर मुंबई के हक्कासन रेस्टोरेंट में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली स्वेटशर्ट, मैचिंग पैंट, स्नीकर्स और टोपी पहन रखी थी। रेस्त्रां में एंट्री करने से पहले अभिनेता ने पैपराजी को हाई- हेलो भी किया। वहीं, रणबीर के बाद अर्जुन भी वहीं जाते दिखे।

रणबीर- अर्जुन ने दोस्तों संग किया डिनर

एक अन्य क्लिप में रणबीर को अर्जुन कपूर, रोहित धवन और उनके दोस्तों के साथ रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया। आउटिंग के दौरान अर्जुन काली टी-शर्ट, पैंट और टोपी में नजर आए। रणबीर ने अपने फैंस से हाथ मिलाया और बारिश के बावजूद कुछ देर के लिए पैपराज़ी को पोज दिये।

एक साथ ओपेनहाइमर देखने पहुंचे रणबीर- अर्जुन

इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट ने रणबीर कपूर और अर्जुन का एक थिएटर के अंदर बैठे हुए वीडियो भी पोस्ट किया। क्लिप में, रणबीर अपने बगल में एक व्यक्ति से बात कर रहे थे जबकि अर्जुन देख रहे थे। वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, "रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर #ओपेनहाइमर को एक साथ देख रहे हैं।"

बता दें, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। मुंबई में फिल्म के टिकट 3000 रूपए तक में मिल रहे हैं और कई शोज हाउसफुल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X