आलिया भट्ट के वजन पर किये कमेंट को रणबीर कपूर ने मांगी माफी, कहा-'मेरा इरादा दिल दुखाने का नहीं था'

रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रणबीर से YouTube लाइव के दौरान आलिया के वजन को लेकर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया। उन्होंने उन लोगों से माफी मांगी, जिन्हें उनकी टिप्पणी सुनकर बुरा लगा।

दरअसल, रणबीर कपूर ने बीते दिनों YouTube लाइव पर ब्रह्मास्त्र के प्रचार के दौरान, आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर एक कमेंट किया था, जो लोगों को अच्छी नहीं लगी। सोशल मीडिया पर रणबीर को काफी ट्रोल भी किया गया। यहां तक के उनके पुराने वीडियोज को भी शेयर किया जाने लगा। लिहाजा, अब ब्रह्मास्त्र की चेन्नई प्रेस मीट में रणबीर कपूर ने अपने कमेंट से नाराज होने वालों से माफी मांगी है।

ranbir-kapoor-apologises-for-comment-about-alia-bhatt-pregnancy-says-alia-bhatt-laughed-it-off-video

रणबीर ने कहा, "सबसे पहले, मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। मैंने एक मजाक किया था, जो किया मजाकिया नहीं निकला। किसी का दिल दुखाना मेरा इरादा नहीं था। मैंने बाद में आलिया से इसके बारे में बात की और उसने इसे हंसी में उड़ा दिया। मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर कभी-कभी काम नहीं करता है। मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जो इससे आहत हुए हैं।"

क्या था मामला!

दरअसल, हुआ यूं था कि आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी इस बात का जवाब दे रहे थे कि वो लोग ब्रह्मास्त्र को प्रमोट क्यों नहीं कर रहे हैं। आलिया ने कहा कि अगर प्रमोशन से आपका मतलब है कि हम हर जगह फैले क्यों नहीं हुए हैं तो.... इसी बीच रणबीर ने आलिया की तरफ देखते हुए कहा, क्योंकि कोई और फैल रहा है। आलिया और अयान दोनों ही इस कमेंट पर चौंक गए लेकिन आलिया ने इस कमेंट को मज़ाक में टाल दिया। रणबीर ने भी आगे कहा - मैं क्यूट तरीके से फैलने की बात कर रहा हूं।

आलिया ने भले ही रणबीर कपूर के कमेंट को मज़ाक में टाल दिया, लेकिन इंटरनेट ने रणबीर की इस बात को चुटकुले के तौर पर बिल्कुल भी नहीं लिया। जिसके रिएक्शन में अब रणबीर ने माफी मांग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X