#ProofPics: ना ट्यूबलाइट....ना टाईगर सीक्वल...ये है 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!

संजय दत्त बायोपिक की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है और रणबीर का ये नया लुक देखकर लग रहा है कि सलमान खान को अपने टाईगर सीक्वल को बचाने की कोशिश कर लेनी चाहिए।

हाल ही में ऱणबीर कपूर को कुछ तस्वीरों में कैद किया गया और वो संजय दत्त की डुप्लिकेट कॉपी लग रहे हैं। उनके चलने का ढंग तो बिल्कुल ही संजय दत्त की कॉपी लग रहा है। और इन तस्वीरों को देखकर ये तय है कि फिल्म के लिए रणबीर कपूर बहुत मेहनत कर रहे हैं।

अब रणबीर की एक्टिंग पर तो कोई शक नहीं कर सकता, ना ही राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन पर। और इसके ऊपर से विधु विनोद चोपड़ा फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में सलमान खान को दोबारा सोचने की ज़रूरत है।

ranbir-kapoor-apes-sanjay-dutt-in-this-latest-pic

हालांकि खबरें हैं कि संजय दत्त ने स्क्रिप्ट में काफी बदलाव मांगे हैं और इस वजह से उनके और सलमान में झगड़ा तक हो गया है। कारण एक हीरोइन हैं, और क्यों हैं वो जानिए यहां। बहरहाल, अगर स्क्रिप्ट बदली गई तो इसमें समय जाएगा।

इससे ये साफ है कि फिल्म टाईगर ज़िंदा है सीक्वल के साथ क्लैश नहीं करेगी। पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर हाल ही में आदित्य चोपड़ा से भी मिले हैं इसका मतलब क्लैश अभी भी है।

रणबीर की तस्वीरों से ये साफ है कि राजुकमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा मिलकर एक ब्लॉकबस्टर ला रहे हैं वहीं सलमान का टाईगर सीक्वल पानी भरता दिखाई दे रहा है।

हालांकि रणबीर कपूर सलमान खान कितने ज़्यादा करीब हैं वो देख लीजिए यहां-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X