रॉकस्टार रणबीर ने आमिर खान को रिप्लेस किया

Ranbir Kapoor
फिल्म रॉकस्टार की सफलता के बाद रणबीर कपूर की सफलता का परचम लहरा रहा है, तभी तो एक से बढ़कर एक फिल्म उनकी झोली में आ रही है। और तो और अब बड़े सितारों की भी फिल्में रणबीर कपूर को मिल रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण है अनुराग कश्यप की वो फिल्म रणबीर को मिलना जो पिछले तीन साल से केवल इसलिए शुरू नहीं हो पायी क्योंकि इस फिल्म के लिए अनुराग आमिर खान को चाहते थे।

लेकिन उन्होंने अनुराग को डेट्स नहीं दी। इसलिए अनुराग ने अब आमिर खान की जगह इस फिल्म के लिए रणबीर को साइन कर लिया है। इस फिल्म का नाम है 'बॉम्बे वेलवेट'। अनुराग ने कहा कि अब वक्त बदल चुका है फिल्म रॉक स्टार से ऱणबीर कपूर ने जता दिया कि अभिनय उनके खून में है इसलिए उन्हें अब इस बात का बिल्कुल मलाल नहीं कि उनकी फिल्म में आमिर नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले अनुराग ने यह घोषणा की थी कि वह आमिर के बिना 'बॉम्बे वेलवेट' नहीं बनाएंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' ज्ञानप्रकाश की बुक 'मुंबई फेबल्स' पर आधारित है। कहानी में साठ के दशक का बैकड्रॉप है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जॉन अब्राहम और के.के.मेनन भी अहम किरदार निभाएंगे। जबकि 'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम हॉलिवुड डायरेक्टर डैनी बॉयल इस फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X