रणबीर करने वाले हैं बैचलर पार्टी अपने और कैटरीना के रिश्ते को करेंगे अनाउंस

Ranbir Kapoor to announce his relationship with Katrina at party
एक तरफ जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के सीरियस हो रहे रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियां बन रही हैं वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की पूरी तैयारी में हैं। खबर है कि रणबीर कपूर इस साल जल्द ही बैचलर पार्टी करने वाले हैं और इस पार्टी के दौरान वो अपने और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर चल रही सभी गॉसिप को भी पूर्ण विराम लगाते हुए अपने प्यार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि रणबीर कपूर अपने माता पिता से अलग होकर रहने के लिए घर की तलाश कर रहे थे। इसके पीछे लोगों ने वजह ये बताई कि रणबीर कपूर के माता-पिता कैटरीना कैफ को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। लेकिन रणबीर कपूर कैटरीना कैफ को छोड़ भी नहीं सकते और ना ही अपने घर बुला सकते हैं। इसलिए रणबीर ने फैसला किया कि वो अपने लिए अलग घर लेंगे ताकि कैटरीना कैफ भी उनके साथ रह सकें। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने हालांकि अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन अब शायद वो भी इस रिश्ते को नाम देना चाहते हैं।

रणबीर कपूर के साथ ही कैटरीना कैफ भी अपने और रणबीर के रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से हिचकिचाती हैं। लेकिन अब खबर है कि दोनों ही अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं। इसके लिए रणबीर एक बड़ी पार्टी का आयोजन करेंगे और उसी दौरान अपने करीबी दोस्तों के सामने अपने और कैटरीना के रिश्तो की अनाउंसमेंट भी करेंगे। देखना है कि रणबीर की ये कोशिश क्या रंग लाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X