Animal Vs Sam Bahadur: रणबीर कपूर के भारी दर्शक उड़ा ले गए विक्की कौशल, जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई

Animal Vs Sam Bahadur Box Office Prediction

Animal Vs Sam Bahadur Box Office Prediction: इस बार बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और विक्की कौशल में महाक्लैश दिखने वाला है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचती है और कौन ज्यादा कलेक्शन करने में सफल होती है। जी हां, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की एनिमल और विक्की कौशल, सान्या मलहोत्रा की सैम बहादुर जब टकराएगी तो बॅाक्स आफिस पर बड़ा धमाका होगा।

इस मुकाबले में एक तरफ रणबीर का स्वैग है, तो दूसरे तरफ विक्की की शान्दार एक्टिंग। कई शहरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए थिएटर्स अभी से हाउसफुल हैं। अब तो ये 1 दिसंबर को ही पता चलेगा कि कौन सी फिल्म बाक्स आफिस पर बाजी मारेगी। बता दें कि 'एनिमल' में अनिल, रणबीर के पिता बलबीर सिंह के रोल में दिखे है, जबकि रश्मिका, रणबीर की पत्नी गीतांजलि के रोल में है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्कीकौशल की फिल्म 5-10 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। इसके साथ ही विक्की कौशल ने एनिमल और सैम बहादूर की क्लैश पर भी अपना रिएक्शन दिया है। एनिमल और सैम बहादूर की क्लैश के बारे में बात करते हुए,विक्की कौशल ने कहा था, "आज के समय में, एक इंडस्ट्री के रूप में, हमें दर्शकों कोएक ही दिन में कई फिल्मों का विकल्प देना चाहिए। इस तरह हम फलेंगे-फूलेंगे। हमें कईफिल्में बनानी होंगी और एक ही दिन में हमारी कई फिल्में रिलीज होंगी"। हमें ऐसामाहौल बनाना होगा, जहां एक ही दिन में कई फिल्में चल सकें। हमारे पास दर्शकों में ताकत है, हमारे पास प्रदर्शक स्तर पर ताकत है, तो क्यों नहीं? मुझे लगता है कि हमेंभी अब इस दायरे को आगे बढ़ाने की जरूरत है। आज के परिदृश्य को देखते हुए, दर्शकोंमें जो उत्साह है, मुझे लगता है कि अगर वे दो फिल्मों से जुड़ते हैं और दोनोंफिल्में अच्छी हैं, तो दोनों काम कर सकती हैं। इसलिए, मैं 'एनिमल' के लिए उतना हीउत्साहित हूं जितना कोई और। हम दर्शकों के लिए काम करते हैं, एक-दूसरे के लिएनहीं।" Sam Bahadur और Animal के क्लैश पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकतय करेंगे कि कैसे क्या....टाइगर 3 का टूटेगा रिकॉर्ड?'एनिमल' की बहुप्रतीक्षितरिलीज के साथ, शहर में फिल्म की संभावित बॉक्स ऑफिस सफलता के बारे में अटकलों काबाजार गर्म है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 'एनिमल' अपने शुरुआती दिन में 50 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई करने के लिए तैयार है। अगर ये अटकलें सच हुईं, तो यह एक महत्वपूर्ण जीत होगी, जो सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के पहलेदिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, जो कि 44.5 करोड़ रुपये थी। कहा ये भी जा रहा हैकि रणबीर कपूर की ये अबतक की सबसे बेस्ट मूवीज में से एक होगी, जो बॉक्स ऑफिस परसारे रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। ट्रेलर को जहां दर्शकों ने खूब प्यार दिया, वहींक्रिटिक्स ने इसे सस्पेंस से भरा हुआ बताया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X