रणबीर कपूर की 'Animal' जापान पहुंची, पोस्टर देखकर लोग बोले- 'धुरंधर' को टक्कर देने की आखिरी चाल!

Animal movie Japan release: रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' अब जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का जापानी पोस्टर जारी कर दिया है और इसके साथ ही रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Animal movie Japan release

'एनिमल' भारत में 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की राय बंटी हुई नजर आई। जहां एक तरफ फिल्म के एक्शन और रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ हुई, वहीं दूसरी तरफ अल्फा मेल कैरेक्टर को लेकर फिल्म की आलोचना भी हुई।

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी हिट

विवादों के बावजूद 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यह रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके साथ ही यह साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही।

पहली बार साथ आए रणबीर और वांगा

यह फिल्म रणबीर कपूर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की पहली साथ की गई फिल्म थी। इससे पहले वांगा की फिल्म 'कबीर सिंह' भी काफी चर्चा और विवादों में रही थी। उसी तरह 'एनिमल' भी रिलीज के बाद लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रही।

सोशल मीडिया पर जापानी पोस्टर लॉन्च

फिल्म का जापानी पोस्टर टी-सीरीज़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 'एनिमल' 13 फरवरी 2026 को जापान में रिलीज होगी।

फैंस की प्रतिक्रिया और ट्रोलिंग

जैसे ही पोस्टर सामने आया, फैंस ने फिल्म को जापान में भी हिट बताया। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हालिया ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' से जोड़ते हुए मेकर्स पर सवाल भी उठाए और इसे पब्लिसिटी स्ट्रैटेजी बताया।

'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनिमल' ने भारत में करीब 553 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग 255 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 915 करोड़ रुपये रहा।

सीक्वल 'एनिमल पार्क' की तैयारी

अब मेकर्स 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' की तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: animal ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X