पैपराज़ी के बीच घबराईं वहीदा रहमान, तो प्रोटेक्ट करने आगे आए रणबीर कपूर, फैंस ने की तारीफ- Video

Ranbir Kapoor- Waheeda Rehman: बीते दिन आलिया भट्ट ने दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया। इस खास मौके पर रणबीर कपूर भी उनके साथ थे। इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां रणबीर पैपराज़ी को वहीदा रहमान से थोड़ा दूर रहने की अपील कर रहे हैं।
इस साल दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दूसरी पंक्ति में बैठे थे। जबकि उनके सामने वाली पंक्ति में वहीदा रहमान बैठी थीं।
अवार्ड्स वितरन के बाद, अचानक ही पैपराज़ी वहीदा रहमान की तस्वीर निकालने के लिए उनके टेबल के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं। तभी टेबल खिसकने से एक्ट्रेस थोड़ा घबरा जाती हैं। ये सब देखकर पीछे बैठे रणबीर अचानक उठते हैं और पैपराज़ी से कहते हैं कि, "प्लीज थोड़ा संभालकर तस्वीरें लीजिए..".. रणबीर साफ तौर पर थोड़े अपसेट नजर आते हैं। एक्टर का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक फोटोग्राफर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, "अरे यार धक्का मुक्की मत करो, टेबल आगे जा रहा है यार, क्या कर रहे हो आप लोग.."
रणबीर ने वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "इसे कहते हैं परवरिश.." वहीं, दूसरे ने उनकी तुलना उनके दिवंगत पिता और अभिनेता ऋषि कपूर से करते हुए लिखा, "वह वही कर रहे हैं जो उनके पिता करते थे।" एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, "रणबीर बहुत सज्जन व्यक्ति है.."
बता दें, आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जब आलिया राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड लेने स्टेज पर गईं, तो रणबीर वीडियो में ये खास पल कैप्चर करते दिखे।


Click it and Unblock the Notifications











