..................... Ranbir kapoor and vicky kaushal fight scene in love and war movie, release on this date - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और विक्की कौशल होगे एक दूसरे के खून के प्यासे, लव एंड वॉर में होगी जबरदस्त टक्कर, पढ़ें डीटेल

By Filmibeat Desk
Ranbir kapoor

love And War: रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। समय के साथ फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है। वैसे भी यह संजय लीला भंसाली की फिल्म है तो एक्साइमेंट का बना रहना तो तय है। फिल्म को लेकर छोटे बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सुनने में आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच होगा टकराव
फिल्म इंडस्ट्री के सोर्स के मुताबिक 'लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी। इस सीन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक बताया जा रहा है। इस सीन की तैयारी शुरू हो चुकी है।' सूत्रों के अनुसार, 'इसे एक भव्य और गुप्त जगह पर शूट किया जाएगा। पहली चर्चा यह है कि इस सीन को एक बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह तैयार किया जा रहा है।'सूत्र ने आगे कहा, 'भंसाली की फिल्म में जब दो पावरहाउस रणबीर कपूर और विक्की कौशल आमने-सामने होंगे, तो यह दर्शकों के लिए अब तक का सबसे अलग और खास अनुभव होगा।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी के साथ भंसाली की यह बड़ी फिल्म देखना वाकई रोमांचक होगा। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो 'लव एंड वॉर' 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

Read more about: ranbir kapoor vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X