Pics of the Day: इस डायरेक्टर के ऑफिस में साथ दिखे रणबीर कपूर - श्रद्धा कपूर, वायरल हो रही तस्वीरें
बॉलीवुड में कल रात एक नए प्रोजेक्ट की शुरूआत हो चुकी है रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ। दरअसल, बॉलीवुड अब धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है और स्टार्स जहां एक ओर अपने पुराने प्रोजेक्ट्स खत्म कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले, श्रद्धा कपूर को रणबीर कपूर और अजय देवगन स्टारर एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन श्रद्धा ने इसे केवल अफवाह बताया था।

हालांकि फिर अजय देवगन और रणबीर कपूर दोनों ही अपने अपने प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हो गए और इस फिल्म को लगभग बंद माना जा रहा था। लेकिन कल रात रणबीर और श्रद्धा कपूर के एक साथ देखकर एक बार फिर से इस फिल्म की संभावना तेज़ हो चुकी है।
रणबीर और श्रद्धा की तस्वीरें, फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं लेकिन थोड़ी ही देर में ये तस्वीरें हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुकी थीं।


Click it and Unblock the Notifications