रणबीर और श्रद्धा की फिल्म का नया गाना 'शो मी द ठुमका' हुआ रिलीज, ऑडियंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Ranbir-Shraddha

Ranbir-Shraddha: निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। इस फिल्म के पहले कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फिल्म का नया गाना 'शो मी द ठुमका' रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों ने शानदार डांस किया है और श्रद्धा के ठुमको ने तो फैंस को दीवाना बना दिया है। इसको लेकर ऑडियंस काफी खुश है।

सवा तीन मिनट के इस गाने में आपको रणबीर को नाचते देख ये जवानी है दीवानी की एक बार याद जरूर आएगी। तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा येलो साड़ी पहनकर अपनी पतली कमर से सबको दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी दर्शकों को एक्ट्रेस का अंदाज काफी पसंद आता रहा है।

इस गाने को सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। इससे पहले इस फिल्म का गाना 'प्‍यार होता कई बार' रिलीज हुआ था। इसको लेकर रणबीर को काफी ट्रोल तो किया गया था परंतु गानें को काफी पसंद किया गया था।

इस प्रेम कहानी में पहली बार रणबीर कपूर पहली बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के ट्रेलर और गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ था कम वक्त में ही वायरल हो गया था और ऑडियंस ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

बता दे श्रद्धा और रणबीर के अलावा फिल्म डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। तू झूठी मैं मक्कार के साथ स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X