श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर ने मुंबई में शुरू की लव रंजन की रॉम-कॉम फिल्म की शूटिंग!
लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। दिल्ली के बाद, अब श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर ने मुंबई में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरु कर दी है। कोई शक नहीं कि दर्शक पहली बार दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
श्रद्धा कपूर से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, "श्रद्धा ने हाल ही में मुंबई में लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की है। वह इस महीने अपनी ब्रांड कमिटमेंट के साथ फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए वह एक शहर से दूसरे शहर जा रही हैं, यह उनके लिए काफी व्यस्तता भरा शेड्यूल है।"

बता दें, लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ये रोमांटिक- कॉमेडी साल 2023 के गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर, श्रद्धा के साथ बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य किरदारों में हैं।

टाइटल नहीं है फाइनल
फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आखिर पहली बार रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी साथ दिखने वाली है। वहीं, फिल्म में बोनी कपूर बने हैं रणबीर के पिता और रणबीर की मां का किरदार निभा रही हैं डिंपल कपाड़िया।

लव रंजन की फिल्म
फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए दीपिका को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन डेट्स नहीं हो पाने की वजह से उन्होंने इंकार कर दिया।

निर्माता अंकुर गर्ग हैं उत्साहित
फिल्म के बारे में बात करते हुए, अंकुर कहते हैं, "हम रणबीर और श्रद्धा की नई व ताजा जोड़ी के साथ लव रंजन की फिल्म पेश करने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि जब दर्शक यह फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें भी ऐसा ही महसूस होगा।"

श्रद्धा ने की रणबीर की तारीफ
रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव पर श्रद्धा ने कहा- "मैं रणबीर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक थी। मैंने सिर्फ सुना था कि वो कितना शानदार अभिनेता है और मैं अब कह सकती हूं कि मैंने रणबीर की जितनी भी तारीफ सुनी थी, वह सभी सच हैं। दिल्ली में कुछ सीन्स शूट करने के बाद मैं कह सकती हूं यह काफी अलग अनुभव था।"

लव रंजन की फिल्में हैं पसंद
वहीं, श्रद्धा पहले भी कह चुकी हैं कि वो लव रंजन के फिल्मों को बहुत पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "लव सर के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरी नजर में वो एक शानदार निर्देशन हैं और जिस तरह से की फिल्में वो बनाते हैं और दर्शकों से कनेक्ट करते हैं, मुझे वो पसंद है।"

अजय देवगन ने छोड़ा साथ
खास बात है कि दो साल पहले जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी तो इस रोमांटिक- कॉमेडी में अजय देवगन भी थे। लेकिन कुछ समय के बाद अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया।


Click it and Unblock the Notifications