..................... Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor's untitled film will be release on 26 January 2023! रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म इस दिन होगी रिलीज - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म इस दिन होगी रिलीज, लव रंजन का धमाका!

By Filmibeat Desk

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन के अगले निर्देशन को भारत के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी, 2023 में रिलीज़ किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में, निर्माताओं ने घोषणा की थी कि रणबीर-श्रद्धा अभिनीत यह फिल्म होली 2022 में रिलीज होगी। लेकिन अब फिल्म की नई थिएट्रिकल रिलीज की तारीख ने विशेष रूप से रणबीर और श्रद्धा के प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा को ओर भी बढ़ा दिया है।

'प्यार का पंचनामा' फ्रैंचाइज़ी और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बैक टू बैक सुपर हिट देने के बाद, लव रंजन वर्तमान में रणबीर और श्रद्धा की मुख्य भूमिकाओं वाली अपनी अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी को पूरा करने में व्यस्त हैं।

ranbir kapoor, shraddha kapoor, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर

जबकि फिल्म के अन्य कलाकारों और इसकी कहानी के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं, निर्माताओं द्वारा बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी को गुप्त रखा गया है। लेकिन रणबीर और श्रद्धा के पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने की खबर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है और वे इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के माध्यम से रणबीर और लव पहली बार एक साथ कॉलेब्रेट कर रहे हैं। खबरों की माने तो भारत में शूटिंग का आखिरी चरण शुरू करने के लिए निर्माता दिल्ली में हैं।

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, रणबीर और श्रद्धा अभिनीत अगली फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X