..................... लव रंजन की फिल्में में दिखेगी रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की जोड़ी | Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor roped in for Luv Ranjan next release - Hindi Filmibeat

लव रंजन की फिल्म में दिखेगी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी- रिलीज डेट भी फाइनल

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद लव रंजन अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसमें पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी। यह फिल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित होगी और लव रंजन व अंकुर गर्ग अपने बैनर लव फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

रणबीर और श्रद्धा अभिनीत यह फ़िल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, अंकुर कहते हैं, "हम रणबीर और श्रद्धा की नई व ताजा जोड़ी के साथ लव रंजन की फिल्म पेश करने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि जब दर्शक यह फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें भी ऐसा ही महसूस होगा।"

Ranbir Kapoor and Sharddha Kapoor

लव फिल्म्स ने इससे पहले सोनू के टीटू की स्वीटी और दे दे प्यार दे जैसी हिट फिल्में दी हैं। रणबीर और श्रद्धा की इस फ़िल्म के साथ लव 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी की सफलता के बाद एक बार फिर निर्देशक की कमान संभालने के लिए तैयार है। इसके अलावा, प्रोडक्शन हाउस 2020 में जय मम्मी दी, छलांग और मलंग रिलीज़ करने के लिए तैयार है।

फिलहाल सिनेमाप्रेमी रणबीर- श्रद्धा की जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। और सोशल मीडिया पर इसका असर देखा जा सकता है। बता दें, 2020 में रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और शमशेरा रिलीज होने वाली है। जबकि श्रद्धा स्ट्रीट डांसर और बागी 3 जैसी फिल्मों में दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X