Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna स्टारर 'एनिमल' के साथ 2023 की शानदार शुरुआत- फर्स्ट लुक पोस्टर

Animal First Look: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं ने एक बड़ी घोषणा की है। कोई शक नहीं फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होने वाले हैं। बता दें, फिल्म के निर्माता टी-सीरीज़, सिने1 स्टूडियोज और भद्रकाली पिक्चर्स कल यानि की न्यू ईयर ईव (31 दिसंबर 2022) पर फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस क्राइम ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित, इस मैग्नम ओपस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जायेगा।
एनिमल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एनिमल एक मल्टीस्टारर गैंगस्टर फैमिली ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर ग्रे शेड भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही दो अलग अलग लुक में नजर आएंगे।
कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने शेयर किया था कि उन्होंने एनिमल को क्यों चुना! एक्टर ने फिल्म के हिस्सा बनने का कारण मुख्य कारण स्क्रिप्ट को बताया और कहा कि ये उनके कम्फर्ट जोन से बाहर है। वो फिल्म को लेकर डरे हुए भी हैं, लेकिन बहुत उत्साहित भी हैं।
एनिमल में पहले रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी थी। लेकिन फिर इम्तियाज अली की फिल्म के लिए परिणीति ने एनिमल छोड़ दी और रश्मिका मंदाना टीम में शामिल हुईं।
रश्मिका फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर अभिनेत्री ने कहा- "मैं बहुत रोमांचित हूं। मैं इसके बारे में दुनिया को बताने के लिए बेसब्र हो रही थी, क्योंकि न केवल इसकी कहानी इतनी अद्भुत है बल्कि जिस टीम के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है, वह एक सपने सच होने जैसा है।"


Click it and Unblock the Notifications












