..................... रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का धमाकेदार वीडियो- 'जुम्मा चुम्मा' पर थिरकते आए नजर Ranbir kapoor and Ranveer singh dance video on Jumma Chumma goes viral - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का धमाकेदार वीडियो- 'जुम्मा चुम्मा' पर थिरकते आए नजर

हिंदी फिल्म सिनेमा इस समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बंद है और सभी सितारे घर पर आराम फरमा रहे हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ जाते हैं जो कि सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। उसी तरह का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह साथ में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि रणबीर और रणवीर अमिताभ बच्चन का धमाकेदार गाना जुम्मा चुम्मा पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि दोनो सितारे काफी कम एक दूसरे के साथ नजर आते हैं लेकिन इस वीडियो में उनके फैंस का साथ में देखने का सपना पूरा हो जाएगा।

ranbir kapoor, ranveer singh, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को लेकर मशहूर है कि वो काफी मस्तीखोर हैं लेकिन रणबीर कपूर को काफी कम पब्लिकली मस्ती करते देखा जाता है। गौरतलब है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लब ने साझा किया है।

दोनो के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं और लॉकडाउन खुलने के बाद फिल्म रिलीज की जाएगी।

इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ उनकी खास दोस्त आलिया भट्ट नजर आने वाली है। फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X