भंसाली की बैजू बावरा की ज़बरदस्त स्टारकास्ट: रणबीर - रणवीर - कियारा और आलिया, जानिए डीटेल्स

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा रीमेक की जब से चर्चा हो रही है तब से लगातार इस फिल्म की कास्टिंग की भी चर्चा ज़ोरों पर है। जब पहली बार इस फिल्म की खबर आई, तब खबर थी कि भंसाली इस फिल्म के लिए शाहरूख खान, सलमान खान और आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं। इसके बाद बैजू बावरा से लगातार, रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण और अजय देवगन का नाम चर्चा में था।

लेकिन रिपोर्ट्स थीं कि अजय देवगन को भंसाली ने तानसेन का किरदार ऑफर किया जबकि, अजय देवगन को तानसेन का किरदार, बैजू बावरा के किरदार के सामने काफी हल्का लग रहा था। इसलिए अजय देवगन ने इस रोल के लिए मना कर दिया।

ranbir-kapoor-and-kiara-advani-join-ranveer-singh-and-alia-bhatt-in-bhansali-s-baiju-bawra-remake

फिर भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी में दीपिका पादुकोण की जगह आलिया भट्ट को कास्ट किया और वो आलिया के काम से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने बैजू बावरा भी आलिया भट्ट को ऑफर कर दी। रणबीर कपूर पहले से ही इस फिल्म में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में समय गंवाए बिना, भंसाली ने रणवीर सिंह को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया।

आलिया की प्रेगनेंसी के पहले की रिपोर्ट्स की मानें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी खत्म करने के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, बैजू बावरा रीमेक पर काम करने वाले थे लेकिन अब फिलहाल उसमें समय है। इस बीच, भंसाली ने फिल्म की कास्टिंग भी पूरी कर ली है। आलिया के आने के बाद, आलिया ने फिल्म के लिए रणबीर कपूर को भी राज़ी कर लिया है।

वहीं फिल्म की दूसरी फीमेल लीड के लिए दूसरी आलिया यानि कि कियारा आडवाणी को अप्रोच किया जा रहा है। माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली, इस फिल्म को अपने नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट हीरामंडी को खत्म करने के बाद शुरू करेंगे। और तब तक रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से खाली हो जाएंगे। रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म, संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल से खाली हो जाएंगे और आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी से खाली हो जाएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X