..................... शादी के बाद वायरल हुआ कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का पुराना वीडियो Ranbir Kapoor and Katrina Kaif Old video viral, both practicing dance for the song - Hindi Filmibeat

शादी के बाद वायरल हुआ कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का पुराना वीडियो, साथ में कर रहे थे ये काम?

ranbir kapoor, katrina kaif

अक्सर सोशल मीडिया पर सितारों के पुराने वीडियोज वायरल होते हैं और वो लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि वीडियो उस समय का है जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। किसी फिल्म के लिए डांस प्रैक्टिस करते रणबीर और कैटरीना की बॉडिंग शानदार लग रही है। पैपराजी पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है लिखा है, ''इसे कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के नृत्य अभ्यास के इस वीडियो की ओर ले जा रहे हैं।''

इसके बाद लोग भी अपने अपने कमेंट्स दे रहे हैं। एक ने लिखा, ''सही है।'' एक ने लिखा, ''अच्छी जोड़ी थी।'' एक का का कहना है। ''मजेदार वीडियो।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

दोनों की हो गई है शादी

एक वक्त था जब कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को अपना हमसफर बना लिया है और कैटरीना कैफ ने विकी कौशल से शादी की है।

दोनों अपनी अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं और अक्सर साथ में नजर आते रहते हैँ। आलिया भट्ट ने एक बेटी राहा को जन्म दिया है जबकि कैटरीना कैफ अभी मां नहीं बनी हैं। कैटरीना कैफ का नाम सबसे पहले सलमान खान से जुड़ा था और उस वक्त रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे।

Read more about: ranbir kapoor katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X