रणबीर-कैटरीना हैं धमाके के लिए तैयार..साथ-साथ तीसरी बार
रणबीर-कैटरीना हैं धमाके के लिए तैयार..एक दो नहीं पूरी तीन बार
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जग्गा जासूस का प्रमोशन जोर शोर से कर रहे हैं।दोनों ही खासकर सिल्वर स्क्रीन पर अजब प्रेम की गजब कहानी के समय से ही छा गए हैं। इसके बाद राजनीति में दर्शकों ने दोनों को साथ में काफी पसंद किया।
दोनों भले साथ में काफी सालों बाद काम कर रहे हों लेकिन उनका क्रेज आज भी कायम है। एक ट्रेजड सोर्स के मुताबिक "रणबीर और कैटरीना कैफ की शानदार ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री है और ये जोड़ी हमेशा बॉक्स ऑफिस पर कमाल की है। अब फिलहाल सभी की निगाहें जग्गा जासूस पर हैं।

सबको उम्मीदें हैं कि जग्गा जासूस बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर कमाल दिखाएगी। फिल्म के म्युजिक की भी काफी तारीफ हो रही है।अनुराग बासु ने अपने चिरपरिचित अंदाज में शानदार विजुअल रखा है और भले को रिलीज होने में काफी समय लग गया हो लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती है इसमें कोई शक नहीं है।
फिलहाल कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग की वजह से माल्टा में हैं लेकन एक सप्ताह के अंदर वो वापस आ जाएंगी और फिर से रणबीर कपूर के साथ फिल्म का प्रमोशन करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications