SIIMA Awards - कुछ यूं साथ नजर आए रणबीर-कैटरीना...शानदार

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साथ में SIIMA अवार्ड में नजर आए।

By Shweta

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप को भले एक साल से ज्यादा हो गया हो लेकिन दोनों लगता है पिछली बातों को भूलकर बिल्कुल आगे बढ़ चुके हैं। जग्गा जासूस के प्रमोशन में भी ये कपल कुछ इसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभी रविवार को दोनों SIIMA अवार्ड्स में पहुंचे जहां रणबीर-कैट एक दूसरे के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए कि शायद आप चौंक जाएं।

[दुनियाभर में 'ट्यूबलाइट' का बुरा हाल.. सलमान खान बुरी तरह FAIL]

जी हां कैटरीना कैफ और रणबीर दोनों ही साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। हमेशा की तरह कैटरीना बेहद खूबसूरत तो रणबीर बहुत ही स्मार्ट लग रहे थे।SIIMA अवार्ड असल में साउथ की फिल्मों का अवार्ड शो है। इसी अवार्ड शो में रणबीर कैटरीना ने भी शिरकत की।

ranbir-kapoor-and-katrina-kaif-attend-siima-awards

कैटरीना कैफ इस दौरान पीले रंग की गाउन में काफी अच्छी लग रही थी। बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अगली फिल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।

इसके पहले भी दोनों राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी में नजर आ चुके हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दोनों पिछले कुछ समय से इवेंट में पब्लिकली साथ काफी सहज लगते हैं। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं।

दोनों की एक और तस्वीर जिसमें वो वाकई काफी अच्छे लग रहे हैं।अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X