रणबीर कपूर और करण जौहर एक साथ..अगली फिल्म फाइनल!

करण जौहर और रणबीर कपूर एक बार फिर अगली फिल्म के लिए साथ में काम कर सकते हैं।

By Shweta

लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से रणबीर कपूर का करियर पटरी पर आया और लोगों ने फिल्म को काफी सराहा। अब एक बार फिर करण जौहर अपनी अगली फिल्म में रणबीर कपूर को लेना चाहते हैं और ये लगभग फाइनल हो गया है।

रणबीर कपूर फिलहाल दत्त बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद वो अयान मुखर्जी की ड्रैगन में व्यस्त हो जाएंगे। ड्रैगन में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी होंगे। जाहिर है ऐसे में रणबीर कपूर फिलहाल व्यस्त चल रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है दोनों ने इस फिल्म को लेकर कई बार मीटिंग की है।

ranbir-kapoor-and-karan-johar-to-reunite-for-next-movie

दत्त बायोपिक की शूटिंग खत्म होने के बाद रणबीर कपूर ड्रैगन के साथ साथ इस फिल्म पर भी काम कर सकते हैं लेकिन फिल्म की अधिकारिक रूप से घोषणा एक्ट्रेस के फाइनल होने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है।

करण जौहर और रणबीर कपूर एक बार फिर अगर साथ साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे तो जाहिर है कि ये काफी मजेदार होगा। दर्शकों को भी अभी से ही फिल्म का इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X