Valentine's Day पर फैंस को मिला तोहफा, सिनेमा हॉल में फिर से रिलीज होगी रणबीर-दीपिका की ये फिल्म

Tamsha

Tamasha to release in Theatres again: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में छा जाने के लिए तैयार है। शायद आप नहीं समझे होंगे। हम आपको समझाते हैं। दधरअसल, हम उनकी फिल्म 'तमाशा' की बात करे रहें है जो 2015 में आई थी। अब एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने इस वेलेंटाइन फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।

बता दें 'तमाशा' एक ऐसी फिल्म जिसने मॉडर्न समय में प्यार के सार को बिल्कुल नए नजरिए से पेश किया है। फिल्म का म्यूजिक बेहद शानदार था और हमेशा लोगों में प्यार की भावना जागता है। अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर ये रोमांस देखने मिलने वाला है क्योंकि तमाशा सभी पीवीआर सिनेमाघरों में रिलीज के साथ देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

यानी इस वेलेंटाइन तमाशा दोबारा अपनी रिलीज के साथ प्यार के खूबसूरत एहसास को जवां करने के लिए तैयार है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ये फिल्म पीवीआर सिनेमाज में री-रिलीज होगी। इस खबर को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने फिल्म का एक पोस्टर अपलोड किया।

इसके साथ कैप्शन उन्होंने फिल्म के दोबारा रिलीज होने की घोषणा की और लिखा- 'इस वेलेंटाइन वीक अपने प्रियजनों के साथ उनकी प्रेम कहानी का जश्न मनाएं। तमाशा आपके नजदीकी @pvrcinemas_official में फिर से रिलीज हो रही है!' साजिद नाडियाडवाला ने 2005 में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है और बवाल और सत्यप्रेम की कथा जैसे कई फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के साथ ये लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X