..................... Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji reacts to Brahmastra's box office success, says, audience's love is the biggest Brahmastra | ब्रह्मास्त्र ने 3 दिनों में की 225 करोड़ की कमाई- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का बयान - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र ने 3 दिनों में की 225 करोड़ की कमाई- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का बयान

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर तूफानी गति से आगे बढ़ रही है। तीनों दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 225 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को समीक्षकों से भले मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दुनियाभर में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। खासकर फिल्म के वीएफएक्स की तारीफ हो रही है।

फिल्म का क्रेज ऐसा है कि कुछ सिनेमाघरों में पब्लिक डिमांड पर रात 2.30 बजे और सुबह 5 बजे का स्पेशल शो शुरु किया गया है। महीनों बाद किसी फिल्म के लिए सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिख रहा है। जाहिर है फिल्म इंडस्ट्री इस सफलता से बेहद उत्साहित है।

Recommended Video

Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji surprised audience at a theatre screening Brahmastra

ranbir-kapoor-and-ayan-mukerji-reacts-to-brahmastra-box-office-success-gives-statement

ब्रह्मास्त्र को मिल रहे प्यार को देखते हुए बीते दिन रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने और उन्हें सरप्राइज देने एक थियेटर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फैंस के साथ बातचीत की, तस्वीरें खिंचाईं और फिल्म की सफलता पर आभार जताया। रणबीर ने पैपराजी से बात करते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खुशी जताते हुए बयान दिया है।

दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं

दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं

अयान के साथ खड़े रणबीर ने कहा, "दर्शकों का जो प्यार मिला है, उससे बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है। हम बेहद खुश हैं.. और मुझे इस लड़के (अयान) पर गर्व है, यार.. उसके समर्पण और मेहनत के लिए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में किसी को किसी फिल्म के लिए इतना करते नहीं देखा।"

सिनेमाघरों में वापस आकर खुश हैं

सिनेमाघरों में वापस आकर खुश हैं

रणबीर ने आगे कहा,"दर्शक सब सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। हमें यहां की लोगों के इमोशंस को देखकर बहुत अच्छा लगा। हम प्यार, मनोरंजन महसूस करते हैं। लोग हंस रहे हैं, ताली बजा रहे हैं। यही सिनेमा है और हम सिनेमाघरों में वापस आकर खुश हैं।"

अयान मुखर्जी का बयान

अयान मुखर्जी का बयान

वहीं,निर्देशक अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र की सफलता पर कहा, "मैं भारत और ओवरसीज के सभी दर्शकों का बेहद ऋणी हूं, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को अपना प्यार और समर्थन दिया है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और मुझ पर और मेरी टीम में उनके विश्वास ने हमारी ब्रह्मास्त्र यात्रा को वास्तव में रोमांचक, भावनात्मक और जादुई बना दिया है। ओपनिंग वीकेंड की प्रतिक्रिया ने मुझे दिए गए सभी आशीर्वादों के लिए बहुत आभारी बना दिया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक आने वाले हफ्तों तक फिल्म को पसंद करते रहेंगे!"

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

ब्रह्मास्त्र के पहले वीकेंड की कमाई देंखे यहां-

  • भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 124 करोड़ की कमाई
  • वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ (gross) की कमाई
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन
  • सिर्फ हिंदी कलेक्शन की बात करें तो 3 दिनों में फिल्म ने 108 करोड़ की कमाई की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X