TEASER: 2019 की सुपर धमाकेदार एक्शन फिल्म.. रणबीर कपूर का जबरदस्त अंदाज!
रणबीर कपूर फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं। यशराज फिल्म्स ने रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम है- शमशेरा, जिसमें रणबीर कपूर डकैत बने नजर आ रहे हैं। टैगलाइन है- करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. फिल्म का छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर इस लुक में काफी अलग नजर आ रहे हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल है।
दो हफ्तों में तगड़ा धमाका.. दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर की कमाई!
फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' के लगभग 9 सालों के बाद यशराज फिल्म्स और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ आए हैं। यह धमाकेदार एक्शन, एडवेंचर मसाला फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं करण मल्होत्रा। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु होगी। जबकि 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो जाएगी।

शमशेरा जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है और रणबीर कपूर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कई लंबे एक्शन सीक्वेंस डाले गए हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि, शमशेरा वैसी फिल्म है, जिसे में लंबे समय से करना चाह रहा था। बचपन से ही मेरे दिमाग में बॉलीवुड हीरो की एक छवि थी, शमशेरा मुझे हर वो चीज करने का मौका देगी, तो मैं बतौर हीरो करना चाहता था। यह मेरे लिए एक चैलेंज है।
यहां देंखे फिल्म का टीजर-
करम से डकैत,
— Yash Raj Films (@yrf) May 7, 2018
धरम से आज़ाद
Presenting #RanbirKapoor in a never seen before avatar in YRF's next action adventure #SHAMSHERA. Directed by @karanmalhotra21 | @ShamsheraMovie pic.twitter.com/5Dqg7GDOhQ


Click it and Unblock the Notifications