Tu Jhoothi Main Makkar: रणबीर कपूर करेंगे एक और बड़ा धमाका, सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर ट्रेंड शुरू

Tu Jhoothi Main Makkar Song:रणबीर कपूर एक बार फिर से रोमांटिक कॅामेडी फिल्म के साथ लौट आए हैं। रणबीर कपूर अपने इस अंदाज में फिर से छाए हैं। ट्रेलर में उनका बोल्ड रोमांस देखकर फैंस को अजब प्रेम की गजब कहानी के रणबीर कपूर की याद आ गईं। वहीं जल्द ही फिल्म का नया सांग रिलीज होने वाला है। एक बेहतरीन जोड़ी फैंस को दिखाई देने वाली है।
'तू झूठी मैं मक्कार' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल जारी किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की उम्मीदों पर बढ़ा दिया है। ट्रेलर में दिखाए गए कलरफुल लोकेशन्स से लेकर रणबीर और श्रद्धा की रिफ्रेशिंग जोड़ी को लोगों का खूब प्यार और सराहना मिल रही है। लेकिन फिल्म की एक बात जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया, वह यह कि फिल्म में प्रीतम, अरिजीत सिंह और रणबीर कपूर का संयोजन है।
ऐसे में जबकि हमने पहले भी इस जोड़ी को एंजॉय किया हैं, प्रशंसक यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि नेक्स्ट निर्माता क्या पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक, अरिजीत सिंह की आवाज और रणबीर कपूर का फ्रेम में होना इंडस्ट्री में प्रमुख संयोजनों में से एक है जिसे देखा और एंजॉय किया गया है। अब यह देखना रोमांचक होगा कि निर्माताओं के पास तीनों के फैन्स और म्यूजिक लवर्स के लिए और क्या है।फिलहाल कई फैन पेज सोशल मीडिया पर #RanbirArijitBlockbuster के रूप में ट्रेंड कर रहें फिल्म के गानों के स्निप्स और शॉट्स अपलोड कर रहे हैं। देखिए :


Click it and Unblock the Notifications











