जब अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में पहुंच 'एनिमल' रणबीर कपूर ने फैन्स को किया शानदार सरप्राइज, VIDEO

Ranbir Kapoor and Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने अपने करियर में रणबीर कपूर के लिए कई गाने गाए हैं। बल्कि देखा जाए तो रणबीर के ज्यादातर यादगार गानों को अरिजीत ने ही आवाज दी है। ऐसे में जब दोनों सितारों का साथ आना हुआ, तो फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
हाल में अरिजीत सिंह एक कार्यक्रम के दौरान अपने फैन्स के लिए एनिमल के गाने 'सतरंगा' पर अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दे रहें थे। तभी एनिमल एक्टर रणबीर की सरप्राइज एंट्री ने न सिर्फ माहौल में रंग जमा दिया, बल्कि दोनों स्टार्स को एक फ्रेम और मंच पर एक साथ देखकर वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।
रणबीर- अरिजीत ने झुककर एक दूसरे को किया सलाम
फैन्स बेसब्री से 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस सरप्राइज अपीयरेंस ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ में हो रहे इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट से कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जहां देखा जा सकता है कि रणबीर और अरिजीत एक दूसरे को देखकर घुटनों के बल झुककर सलाम करते हैं। रणबीर कपूर ने फिर कुछ देर रूककर वहां मौजूद फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया।
एनिमल की बात करें तो, इस फिल्म में रणबीर कपूल, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने एनिमल को बैक किया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्राइम ड्रामा 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











