..................... Ranbir Kapoor and Alia Bhatt will once again rock together on the big screen, South Superstar yash will also support - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर एक बार बड़े पर्दे पर साथ में करेंगे धमाका, साउथ सुपरस्टार भी देंगे साथ!

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि नितेश तिवारी अपनी रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसमें राम और सीता के किरदार में नजर आने वाले हैं, इसमें साउथ सुपरस्टार यश भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

दरअसल बात ऐसी है कि, रामायण फिल्म में रणबीर कपूर साउथ की स्टार सई पल्लवी को भगवान राम और मां सीता के किरदार में कास्ट करने वाले हैं हालांकि नई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नितेश तिवारी की रामायण में आलिया भट्ट की एंट्री हो गई है, उन्हें मां सीता के किर यही नहीं बताया जा रहा है कि फिल्म में रावण के किरदार के लिए केजीएफ फेम स्टार यश से बात की जा रही है।

यानी फिल्म से सई पल्लवी का पत्ता कट गया है हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के लिए कास्ट कर लिए गए हैं। दोनों का लुक टेस्ट भी जारी है। नितेश तिवारी और निर्माता मधु मंटेना के 'रामायण ऑफिस' आलिया और रणबीर पिछले कई हफ्ते से आ रहे हैं।

फिलहाल ये तय किया जा रहा है रणबीर का लुक कैसा होगा, उसके बाद रणबीर फिजिकल ट्रांसफोर्मेशन पर ध्यान देंगे। रिपोर्ट में दावा है कि रावण के किरदार के लिए रामायण के मेकर्स पिछले आठ महीने से केजीएफ स्टार यश से बात कर रहे हैं। कई बार हां और न होने के बाद अब बातचीत सही दिशा में है, दावा है कि यश भी अब पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

कहा जा रहा है कि निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता रवि उद्यवार, अल्लू अरविंद और मधु मंटेना फिल्म का आधिकारिक एलान दिवाली के मौके पर करेंगे, फिल्म से जुड़े प्री प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है।फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, फैंस इसको लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X