SPOTTED: न्यूयॉर्क की सड़कों पर साथ टहलते दिखे रणबीर और आलिया
Recommended Video

हाल ही में अगर किसी जोड़ी के साथ आने के एलान से फैन्स सबसे ज़्यादा खुश हुए तो वो थे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। इनके बारे में सबसे पहला एलान, गलती से मनीष मल्होत्रा ने एक चैट शो में कर दिया था जब उन्होंने कहा कि इस साल का सबसे धमाकेदार कपल रणबीर और आलिया का रहेगा। बाद में रणबीर और आलिया ने सोनम कपूर के रिसेप्शन पर कपल एंट्री ली।
अब रणबीर और आलिया एक साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते दिखे हैं और दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर एकदम साफ हैं। हालांकि आलिया इस समय ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गई हैं। ऋषि कपूर कुछ हफ्तों पहले ट्विटर पर ये लिखकर सबको चौंका चुके हैं कि इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं।

ऋषि कपूर के इलाज के दौरान उनके साथ लगातार नीतू कपूर और रणबीर कपूर बने हुए हैं। उन्हें क्या हुआ है ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। जब रणबीर वापस अपनी फिल्मों के शूट के लिए लौटेंगे तो उनकी बहन रिद्धिमा न्यूयॉर्क पहुंच जाएंगी। ऐसे में आलिया का वहां पहुंचना भी काफी हद तक अच्छी खबर है।
गपशप गली में खबरें यहां तक हैं कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बाद रणबीर और आलिया के परिवार वाले इस रिश्ते को अपनी औपचारिक मंज़ूरी भी दे देंगे और दोनों फिल्म की रिलीज़ के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे अफेयर थे जिनकी वायरल तस्वीरों ने सबको चौंका दिया था -


Click it and Unblock the Notifications